दिव्यांगजनों को मिले 52 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति पत्र वितरित

गाजियाबाद। राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण और विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्र व प्रमाणपत्र वितरित किए। इस दौरान 52 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, 50 ट्राइसाइकिल, 50 व्हीलचेयर, 10 कान की मशीनें और पांच स्मार्ट कैन दी गईं। मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल में से 37 श्रीराम पिस्टन्स के सीएसआर सहयोग से मिलीं, जिसके लिए कंपनी ने 25 लाख रुपये दिए।
इसके अलावा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजना के तहत 25 विद्यार्थियों को स्वीकृति पत्र और तीन को ओ-लेवल प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। मंत्री ने लाभार्थियों से संवाद कर उनकी जरूरतें जानीं और मोटराइज्ड ट्राइसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि सहायक उपकरण दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करते हैं, जबकि छात्रवृत्ति और तकनीकी प्रशिक्षण युवाओं के लिए शिक्षा व रोजगार के अवसर बढ़ाते हैं। उन्होंने पात्र लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।



