महिला-युवतियों से अश्लील फब्तियां कसने में दो गिरफ्तार

बस स्टैंड-रामलीला तिराहा व अन्य केई स्थानों में पुलिस ने की कार्रवाई

जसवंतनगर,इटावा। महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील टिप्पणियां करने और छींटाकशी करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को अलग-अलग घटनाओं में गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया।

पहली घटना में उपनिरीक्षक ललित किशोर चतुर्वेदी कांस्टेबल संजय कुमार और प्रमोद कुमार के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बस स्टैंड क्षेत्र में एक युवक महिलाओं और लड़कियों पर अभद्र टिप्पणियां करता मिला। पुलिस ने उसे जीजीआईसी इंटर कॉलेज की ओर जाने वाली सड़क से पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अमन बाबू पुत्र रंजीत निवासी राजपुर बताया।

दूसरी घटना में उपनिरीक्षक हेमंत कुमार वांछित वारंटियों की तलाश में क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान रामलीला तिराहे के पास एक युवक के महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसने की सूचना मिली। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान आशू पुत्र आदेश निवासी लधुपुरा के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button