मुरादाबाद पुलिस ने तीन गोकशों से मुठभेड़ होने का किया दवा तीनों गिरफ्तार

मंडल मुरादाबाद प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा
मुरादाबाद रोड पर गोकशो के साथ धामपुर पुलिस की मुठभेड़ होने की सूचना पुलिस द्वारा मिली है। पुलिस ने बताया कि, एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्यवाही में तीनों को गोलियां लगीं। बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धामपुर पुलिस ने कोकशी के मामले में रविवार सुबह मुठभेड़ में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी पैरों में गोलियां लगने से घायल हुए हैं।
घायलों को प्राथमिक उपचार के लिएं जिला अस्पताल रेफर किया है। यात्रा आमखेड़ा मार्ग पर नहर के पास दो संग्दिघ्द पशुओं के अवशेष बरामद हुए थे पुलिस ने उनका पोस्टमार्टम कराया जिसमें दोनों पशुओं के अवशेष संग्धिग्द पशुओं के होने की पुष्टि हुई है पोस्टमार्टम के बाद सैंपल लेकर अवशेषों को दफन किया गया रविवार सवेरे जब धामपुर थाने की पुलिस मुरादाबाद रोड पर गोरा बादल चौकी के निकट चेकिंग कर रही थी तभी बाइक पर तीन युवक आ रहे थे पुलिस ने बाइक सवार तीनों को रोकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया।
पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए बाइक सवार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तीनों युवकों के पैरों में गोलियां लगी हैं और घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी थाना क्षेत्र के निद्डू निवासी नौशाद पुत्र सलीम, सुफियान उर्फ कानू पुत्र इलियास एवं इमरान अहमद फरीदुद्दीन शामिल हैं। तीनों के पास से 315 बोर का एक-एक तमंचा कारतूस बरामद हुआ है। गोकशी के उपकरण चाकू छुरा हथोड़ा रस्सी आदि बरामद हुए हैं। ऐसा पुलिस का कहना है।



