कसौधन वैश्य समाज के जाति प्रमाण-पत्र जारी न होने पर सौंपा ज्ञापन

महराजगंज, रायबरेली। कसौधन वैश्य समाज के जाति प्रमाणपत्र जारी न होने को लेकर समाज के लोगों में नाराजगी है। इस संबंध में समाज के प्रतिनिधियों ने उपजिलाधिकारी महराजगंज को ज्ञापन सौंपकर तत्काल पिछड़ा वर्ग का जाति प्रमाणपत्र जारी कराने की मांग की। जिस पर उपजिलाधिकारी आयुष अग्रवाल ने उच्चधिकारियो से तत्काल माँग पूरी करते हुए तहसीलदार शालिनी तिवारी को कसौधन समाज के लोगो के जाति प्रमाण पत्र ओबीसी वर्ग से जारी करने के निर्देश दिए।
बताते चले की सोमवार को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि प्रशासन द्वारा कसौधन जाति के प्रमाणपत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं। आवेदकों ने आरोप लगाया कि राजनीतिक विद्वेष के कारण प्रमाणपत्र जारी करने में अड़चन पैदा की जा रही है।
पत्र में शासनादेश संख्या सं० 56/64-1099-202/1999, दिनांक 05 दिसंबर 2025 का हवाला देते हुए कहा गया है कि इसके बावजूद कसौधन जाति के प्रमाणपत्र जारी न होने से समाज के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से बच्चों की स्कूली शिक्षा एवं अन्य आवश्यक कार्यों में जाति प्रमाणपत्र के अभाव में दिक्कतें आ रही हैं।
समाज के लोगों ने एसडीएम से मामले का संज्ञान लेकर कसौधन जाति के पात्र आवेदकों के जाति प्रमाणपत्र शीघ्र जारी कराने की मांग की है। इस दौरान कसौधन समाज के लोगो द्वारा लेखपाल संतोष पटेल द्वारा उक्त प्रकरण में भ्रामक रिपोर्ट लगाने तथा कई लोगो के निवास प्रमाण पत्र भी निरस्त करने के साक्ष्य उपलब्ध कराए। मौके पर संगठन के अध्यक्ष ओम प्रकाश (फ़ौजी), सोमनाथ वैश्य,प्रिंसु वैश्य, अंकुर गुप्ता, शिवाजी कुमार, मुकेश कुमार, मनीराम, पुनीत कुमार, विनोद कुमार, संदीप वैश्य, संजीव कुमार, सुनील कुमार, सुरेश कुमार, मनोज कुमार, सतीश कुमार, मुकेश, हनुमान, राम प्रसाद, राहुल, प्रशान्त, विनोद कुमार, राजकुमार, प्रमोद कुमार, राजेश, मुकेश कुमार, आशीष वैश्य, रवि, सत्यम, शिवा, अश्वनी, मनोज,आशीष वैश्य, मुकेश वर्मा, विनय गुप्ता, आकाश, जितेंद्र गुप्ता, राजेश वैश्य, अभिषेक, राजेश, प्रदीप गुप्ता सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।



