महाराजगंज नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक सम्पन्न

महाराजगंज, रायबरेली। महाराजगंज नगर कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक नगर अध्यक्ष अंकुर जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में एस आई आर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही मतदाता सूची की जांच, पात्र मतदाताओं के नाम सुनिश्चित कराने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में कांग्रेस नेता प्रिन्सू वैश्य ने कहा कि “मतदाता सूची लोकतंत्र की बुनियाद है। किसी भी पात्र नागरिक का नाम कागजी प्रक्रिया या लापरवाही के कारण सूची से नहीं छूटना चाहिए। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर जागरूकता फैलाएगा और मताधिकार की रक्षा के लिए मजबूती से आवाज उठाएगा।”
उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय होकर आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करना होगा।
जनता से संपर्क की अपील करते हुए कांग्रेस नेता प्रिन्सू वैश्य ने कहा कि यदि किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में नहीं है, नाम में किसी प्रकार की त्रुटि है या एस आई आर प्रक्रिया को लेकर कोई समस्या अथवा जानकारी की आवश्यकता है, तो वे अपने क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नगर कांग्रेस कमेटी से संपर्क करें। कांग्रेस कार्यकर्ता हर संभव सहयोग के लिए जनता के बीच उपलब्ध रहेंगे।
नगर अध्यक्ष अंकुर जायसवाल ने भी कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर पात्र मतदाताओं को जागरूक करने और उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करने का आह्वान किया।
बैठक में हाजी जियाउल, पूर्व नगर पंचायत प्रत्यासी मनोज कसेरा, पूर्व प्रत्याशी इरशाद आलम, जैनुल आब्दीन (लाला मनिहार), सभासद अमित त्रिपाठी, पूर्व सभासद अंकुर गुप्ता, नगर महामंत्री मो साहिल, राजकुमार जायसवाल अमर वैश्य शकील गांधी सहित नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



