भाजपा नेत्री बबिता तिवारी को पार्टी ने बनाया महिला मोर्चा का प्रदेश मंत्री समर्थकों ने दी बधाई

संवाददाता स्टार एक्सप्रेस

सुल्तानपुर जिले की सक्रिय भाजपा नेत्री बबिता अखिलेश तिवारी को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महिला मोर्चा में प्रदेश मंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

187 इसौली विधानसभा क्षेत्र, सुल्तानपुर से सक्रिय राजनीति में अपनी पहचान बनाने वाली बबिता अखिलेश तिवारी ने संगठन में जिला से लेकर काशी क्षेत्र तक विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों पर कार्य किया है। संगठनात्मक गतिविधियों और महिला कार्यकर्ताओं के बीच उनकी सक्रियता लगातार देखने को मिलती रही है।प्रदेश महिला मोर्चा में प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके समर्थकों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। शुभचिंतकों का कहना है कि नई जिम्मेदारी के साथ संगठन को मजबूत करने और महिला कार्यकर्ताओं को जोड़ने की दिशा में उनके अनुभव का लाभ मिलेगा।इस अवसर पर क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों ने बबिता अखिलेश तिवारी को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रति अपनी शुभेच्छाएं व्यक्त कीं।

Related Articles

Back to top button