50 टीमों ने दिखाया दमखम, खिलाड़ियों और कोचों का हुआ सम्मान

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खेल भावना के साथ दिया स्वच्छता और नशामुक्ति का संदेश

गाजियाबाद। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत समाधान शक्ति सामाजिक संस्था एवं जिला वॉलीबॉल संघ गाजियाबाद के संयुक्त तत्वावधान में जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र, अंबेडकर रोड पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद अतुल गर्ग और मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ ने किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

नेहरू युवा केंद्र के अध्यक्ष राजेंद्र मित्तल ने सभी टीमों और अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में करीब 50 टीमों ने हिस्सा लिया। देर रात तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का संचालन विनोद पांडेय ने किया।

Related Articles

Back to top button