बवनपुरी स्टेडियम में विकास कार्यों का लोकार्पण, सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी पहुंचे कार्यक्रम में

मंडल मुरादाबाद प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा

रामपुर। शहीदे आजम बवनपुरी स्टेडियम में शुक्रवार को विकास कार्यों का लोकार्पण सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने किया। करीब 1 करोड़ रुपये की लागत से किए जा रहे इन कार्यों का शुभारंभ सांसद ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में किया।

कार्यक्रम में भाजपा विधायक आकाश सक्सेना, जिलाधिकारी जोगेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र भी उपस्थित रहे।

जानकारी के अनुसार, सांसद निधि, विधायक निधि, नगर पालिका और रामपुर विकास प्राधिकरण के संयुक्त संयोजन से बवनपुरी स्टेडियम का विकास किया जा रहा है।

विकास कार्यों के तहत टेनिस, बास्केटबॉल और पिकलबॉल के लिए नए कोर्ट बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही बैडमिंटन कोर्ट का रिनोवेशन, रास्तों का चौड़ीकरण और स्टेडियम की बाउंड्री का उच्चीकरण भी कराया गया है।

इस अवसर पर सांसद नदवी ने कहा कि “रामपुर के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिलें, यही हमारा उद्देश्य है। खेल से युवाओं में अनुशासन और स्वस्थ समाज की भावना बढ़ती है।”

Related Articles

Back to top button