नुक्कड़ नाटक: योजना और मोदी के जीवन का मंचन
संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का हुआ मंचन

जसवंतनगर,इटावा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘नमो सेवा गाथा- अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के तहत जसवंतनगर मंडल द्वितीय के बस स्टैंड चौराहा पर नाट्य मंडली द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए।
नाट्य मंचन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और उनके सार्वजनिक जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों के साथ-साथ केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को मंच पर जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम को देखने के लिए युवाओं, महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम संयोजक अभिषेक मिश्रा,मंडल अध्यक्ष अजय यादव बिंदू,भाजपा नेता मुकेश यादव,पुष्पेंद्र अग्निहोत्री, मंडल कार्यक्रम संयोजक श्रेयस मिश्रा,बटेश्वरी दयाल प्रजापति,सुरेश गुप्ता,अजय यादव टीडब्ल्यू,वीरेंद्र दुबे,ध्रुवेश तोमर,राजीव उपाध्याय, विवेक गुप्ता,उमा सागर, अभिषेक शुक्ला,कीर्ति भदौरिया,सरमन राठौर, आशीष गुप्ता,जयशिव बाल्मीकि,सुदीप प्रजापति,उमेश शाक्य, आशीष अग्निहोत्री,हेमंत धाकरे,नीलेश यादव, विनोद तोमर,महेंद्र चौधरी,आनंद राठौर, गोविंद राजपूत,नवनीत वर्मा,विशाल चौहान और कमलेश राजपूत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



