मनोज बने व्यापार मंडल के जिलाउपाध्यक्ष
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोज को किया नियुक्त

इटावा। इटावा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक श्याम नगर,भरथना चौराहा के निकट स्थित लक्ष्मण वाटिका में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने को लेकर चर्चा हुई।
बैठक के दौरान वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह चौहान एवं इटावा जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित के नेतृत्व में मनोज कुमार को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मनोज कुमार को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए संगठन के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई।
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है,उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और उनके हितों के लिए हर संभव प्रयास करना मेरी प्राथमिकता रहेगी। संगठन को मजबूत करने के लिए सभी साथियों को साथ लेकर कार्य करना उनकी जिम्मेदारी रहेगी करूंगा।
बैठक में व्यापारियों की एकजुटता,संगठन के विस्तार तथा व्यापारियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी,उपाध्यक्ष चमन वारसी,संरक्षक श्याम चौधरी,संगठन मंत्री राजीव शाक्य,शेख आफताब,रियाज अब्बासी,सिकंदर फरीदी सहित व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।



