पीडीए चौपालों के जरिए गांव-गांव पहुंच रही समाजवादी विचारधारा : अखिलेश यादव

ऊँचाहार, रायबरेली। ऊँचाहार विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से युवा सपा नेता अखिलेश यादव ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित पीडीए चौपालों को संबोधित किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए समाजवादी विचारधारा से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और पार्टी संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
इसी क्रम में युवा सपा नेता अखिलेश यादव मंगलवार को ऊँचाहार ब्लॉक के खरौली गांव पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के समर्थन में नारे लगाए।
चौपाल को संबोधित करते हुए युवा सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी विचारधारा को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी विचारधारा से जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत और सक्रिय बनाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि पीडीए चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित किया जा रहा है और गांवों की समस्याओं तथा लोगों की अपेक्षाओं को समझने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की मौजूदगी रही। इस दौरान चौपाल में क्षेत्रीय मुद्दों, संगठन की मजबूती और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई। इस अवसर पर पूरे बड़ा खरौली में मृत बंदर की स्मृति में आयोजित भंडारे में पहुँचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से फौजी अमर बहादुर यादव, प्रेमचंद यादव, मास्टर देशराज जी,बाबू लाल,राम राज, शिवराज यादव, पंचमलाल, फौजी तेजभान यादव, देवी प्रसाद निर्मल, हेमराज, नन्हे, सत्येंद्र यादव, मंजीत यादव,मुकेश पाल, बृजेश चौरसिया, सौरभ निषाद, राकेश मौर्य, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।



