अर्जुन भारती के परिवार को आर्थिक सहायता, सौंपा गया 3 लाख रुपए की धनराशि का चेक

सुल्तानपुर । समाजसेवी संतोष यादव पीतांबर सेन ने बीते दिनों सड़क हादसें में मृतक हुए अर्जुन भारती के परिवार को तीन लाख रुपये की आर्थिक मदद का चेक आज अपने प्रतिनिधि मंडल के माध्यम से सौपा। चेक अर्जुन भारती की पत्नी को उनके घर पहुँचकर उनकी पत्नी सुनीता भारती को सौंपा गया और आजीवन सहयोग का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में एचएसआरए के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड् कुलदीप यादव जनवादी ,पूर्व जिलापंचायत सदस्य कमला यादव, जिलापंचायत सदस्य दिनेश यादव उमाकांत पटेल राहुल यादव जय सिंह एंव संगठन के साथी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि बीते दिनों डीजे वाहन के चपेट में आने से गोसाईंगंज विधानसभा के असरेवा निवासी आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बीकापुर के ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन भारती की दर्दनाक मौत हो गई थी।



