दुर्गा पूजा महोत्सव में सुरक्षा और सदभाव को लेकर जिला सुरक्षा संगठन ने की बैठक

सुलतानपुर। ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों के मद्देनजर जिला सुरक्षा संगठन सुलतानपुर की अति आवश्यक बैठक बुधवार रात संगठन अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीवास्तव के आवास बढ़ैयाबीर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के 25 वार्डों के अध्यक्षों तथा कार्यसमिति एवं कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लेकर आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर तैयारियों और जिम्मेदारियों पर चर्चा की।अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान जिला सुरक्षा संगठन का शिविर चौक में लगाया जाएगा। पूरे महोत्सव के दौरान संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य पूरी जिम्मेदारी के साथ शासन-प्रशासन, श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों का सहयोग करेंगे। उन्होंने वार्ड अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।महासचिव हाजी मोहम्मद इलियास खान ने कहा कि सुलतानपुर हमेशा से हिन्दू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे का संदेश देते चला आ रहा है।
बैठक के दौरान कमल नयन पाण्डेय संरक्षक ,आशीष कुमार अग्रवाल,राधेश्याम गुप्ता,जाहिद आब्दी संयोजक,सरदार बलदेव सिंह मुख्य संयोजक, अफ्तार अहमद मीडिया प्रभारी, कुलदीप गुप्ता,अखिलेश श्रीवास्तव, रमेश चंद्र गुप्ता, गौतम सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार गुप्ता, जावेद अहमद, मनोज, कृष्ण चंद गुप्ता, रामसागर गुप्त, अभय शर्मा, अखिल बिहारी श्रीवास्तव, मोहम्मद असद, जहीन अहमद, अखिलेश मिश्रा, चंद्र देव मिश्र, गोकरण पाठक, डॉ एस के सिंह, सिराज खान, दिलीप वर्मा समेत अन्य वार्ड अध्यक्ष एवं कार्यसमिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।



