सात वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में भेजे गए

जसवंतनगर,इटावा। वारंटी और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सात वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के लिए दाखिल किया।

थानाध्यक्ष कमल भाटी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में धरवार निवासी 30 वर्षीय संजू उर्फ संजय,गुलाबवाड़ी निवासी31वर्षीय बंटी, कोठी केस्त निवासी 43 वर्षीय श्याम उर्फ सुआ और 50 वर्षीय राजेश, धौलपुरखेड़ा निवासी 42वर्षीय शैलेन्द्र प्रताप सिंह,52 वर्षीय ईश्वरीपुरा निवासी राजेंद्र तथा मदनपुरा निवासी 45 वर्षीय उमेद सिंह शामिल हैं। सभी के खिलाफ विभिन्न न्यायालयों से एनबीडब्ल्यू जारी थे। पुलिस टीम ने गश्त, चेकिंग और दबिश के दौरान आरोपियों को उनके निवास अथवा ठिकानों से गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया।

Related Articles

Back to top button