लॉन्ग जंप में वैष्णवी यादव ने मारी बाजी
नेशनल के लिए क्वालीफाई,सीबीएसई क्लस्टर-4 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन,पटियाला में दिखाएंगी प्रतिभा

जसवंतनगर,इटावा। सैफई के मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में 17 से 20 सितंबर तक आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-4 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एसपीएस ग्लोबल स्कूल की छात्रा वैष्णवी यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 लॉन्ग जंप स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
प्रतियोगिता का आयोजन पैराडाइज पब्लिक स्कूल, मैनपुरी की ओर से कराया गया। वैष्णवी ने यह उपलब्धि अपने कोच लालू यादव के मार्गदर्शन में हासिल की। अब उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिसका आयोजन पटियाला, पंजाब में होगा।
वैष्णवी की सफलता पर एसपीएस ग्लोबल स्कूल के डायरेक्टर सोनू यादव ने छात्रा और कोच लालू यादव को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वैष्णवी ने विद्यालय के साथ ही क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय स्तर पर भी वैष्णवी बेहतर प्रदर्शन कर पदक हासिल करेंगी।
छात्रा के राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन की जानकारी मिलते ही विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है। विद्यालय परिवार ने वैष्णवी के उज्ज्वल प्रदर्शन और आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।



