कार डीलर्स की समस्याओं पर मंथन, धोखाधड़ी और दो नंबर प्लेट वाले वाहनों का मुद्दा उठा

गाजियाबाद। नवयुग मार्केट में ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कार डीलर्स से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएस नयोल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बैठक में डीलर्स के साथ होने वाली धोखाधड़ी, एक ही नंबर प्लेट पर दो वाहनों के चलने और वाहन संबंधी ऑनलाइन प्रक्रियाओं में बार-बार ओटीपी की समस्या प्रमुखता से उठाई गई।

उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुमित शर्मा ने डीलर्स के साथ होने वाली धोखाधड़ी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वाहन कारोबार से जुड़े लोगों को कई बार ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने एक ही नंबर प्लेट लगाकर चलने वाले दो वाहनों की समस्या पर भी प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता बताई।

आरसी से वाहन हस्तांतरण तक ओटीपी की परेशानी

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएस नयोल ने ऑनलाइन वाहन संबंधी प्रक्रियाओं में बार-बार ओटीपी मांगे जाने की समस्या पर बात रखी। उन्होंने बताया कि पंजीकरण प्रमाणपत्र, प्रदूषण प्रमाणपत्र, वाहन हस्तांतरण और चालान समेत कई कार्यों में बार-बार ओटीपी देना पड़ता है। इससे वाहन डीलर्स को काम करने में परेशानी होती है।

उन्होंने बताया कि इस समस्या के समाधान को लेकर सरकार से बातचीत चल रही है और जल्द समाधान निकलने की उम्मीद है।

बैठक में नवीन कुमार वर्मा, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मंडल के अध्यक्ष, मनप्रीत सिंह कोहली, अखिल भारतीय सचिव, हाजी खुर्शीद रंगरेज, गाजियाबाद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजा ओबेरॉय, गाजियाबाद के उपाध्यक्ष तथा वरुण कुमार, व्यक्तिगत सचिव समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button