सपा कार्यकर्ता बूथों पर रहें सतर्क : इ. वीरेंद्र यादव

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र के अमावा एवं राही विकास खण्ड के एसआईआर कार्यक्रम में बूथों पर कार्य कर रहे समाजवादी पार्टी के बूथ लेवल एजेंट (बीएलओ) की बैठकें क्रमशः डिघिया एवं रायपुर में आयोजित की गयी।
बीएलओ की बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बूथों पर बीएलए का दायित्व पूर्ण निष्ठा एवं लगन से मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाकर आवश्यक कार्य किया है रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख अस्सी हज़ार वोटर के नाम मतदाता सूची में शामिल हैं परन्तु एसआईआर कार्य कर रहे कर्मचारियों द्वारा लगभग अठहत्तर हज़ार मतदाता ए.एस.डी.(अनुपस्थित शिफ़्टेड डुप्लीकेट डेथ)के रूप में चिन्हित हुए हैं जो संख्या बहुत अधिक है इसमें से बहुत से पात्र मतदाता ऐसे हैं जिनको समाजवादी पार्टी के बीएलए अपनी मेहनत से मतदाता सूची में कटने से बचाकर शामिल करायें।
उन्होंने कहा बूथों पर कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं से कहा कि एसआईआर कार्यक्रम की इस सम्पूर्ण प्रक्रिया में बढ़चढ़कर भागीदारी निरंतर होनी चाहिये।आगामी 31 दिसम्बर को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट रोल का अवलोकन कर मिलान कर यह सुनिश्चित किया जाये कि ड्राफ्ट रोल में जो भी कमियाँ हों उन पर आगामी 1 जनवरी से 30 जनवरी तक एक माह दावा एवं आपत्तियां दर्ज कराई जाय जिससे पूर्ण सत्यता से मतदाता सूचियाँ तैयार हो सकें। जिला अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बूथों पर सतर्क रहें बीजेपी मतदाता सूचियों में हेराफेरी करवा सकती है।
बैठक में विधान सभा अध्यक्ष योगेश्वर पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष यादव, प्रदेश सचिव डा.शशिकांत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश मौर्य, प्रभारी अरुण प्रताप पप्पू, पूर्व प्रमुख राम प्रसाद, आलोक यादव, देशराज यादव, गुरु प्रसाद यादव, नीलेश यादव, सुनील कुमार, छविनाथ यादव, राममिलन, महेश यादव, हरिकृष्ण प्रधान, अंगद बाबा, ख़लील अहमद, रामानन्द, राकिब, हनीफ़, राम मनोहर, दिनेश यादव, रिजवान, अभिषेक यादव सहित अनेकों सेक्टर प्रभारी व समाजवादी पार्टी के बीएलए आदि अनेकों लोग उपस्थित रहे।



