भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

महराजगंज, रायबरेली। भाजपा अवध क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिनेश सिंह राठौर के जिले में प्रथम आगमन पर रविवार को महराजगंज कस्बे से लेकर नवोदय चौराहे तक कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जगह-जगह जोरदार स्वागत कर अपनी ताकत और उत्साह का प्रदर्शन किया। फूल-मालाओं, गुलदस्तों और पुष्पवर्षा से पूरा क्षेत्र भाजपा मय नजर आया। कस्बे के चौकी तिराहे पर निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख सतेन्द्र प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, नीलू सिंह और ने 51 किलो की विशाल माला पहनाकर नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। इस दौरान बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर माहौल को और खास बना दिया गया।
दिनेश सिंह राठौर ने कहा, “पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊंगा। कार्यकर्ताओं का यह अपार स्नेह और सम्मान मेरी सबसे बड़ी ताकत है। संगठन को और मजबूत करने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ काम करूंगा।”इसके बाद चंदापुर चौराहे पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्य, साजू सिंह, शिवशंकर शुक्ला, सोनू रस्तोगी, राजेश सोनी, रवि सक्सेना, प्रमोद वर्मा, गोलू सोनी, हरिकेश सिंह, युवराज वर्मा व जगजीत सिंह समेत कार्यकर्ताओं ने क्रेन से विशाल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।वहीं पूरे सूबेदार नवोदय चौराहे पर सोनू अवस्थी, अशोक अवस्थी, राजू अवस्थी, मनीष गुप्ता सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने स्वागत गीत, गुलदस्ता और फूल-मालाओं से दिनेश सिंह राठौर का अभिनंदन किया।
निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख सतेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा, “दिनेश सिंह राठौर को अवध क्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उनके नेतृत्व और अनुभव से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं में आज जो उत्साह दिखाई दिया, वह संगठन की एकजुटता का प्रमाण है।”स्वागत समारोह में सुधा अवस्थी अशोक सिंह, मनीष सिंह, अन्नू सिंह, दशरथ सिंह, भानु शुक्ला, अनुपम जायसवाल, जय सिंह, पिंटू सिंह, साजू सिंह, मंगली सिंह, अभितेज सिंह, हिमांशू सिंह, नागेंद्र सिंह, मोनू अवस्थी, मान सिंह, संजय सिंह, अरिदमन सिंह, रोहन साहू, अभय सिंह, मोहित सिंह, कपिल सिंह, नीरज सिंह, सोनू सिंह, शिवम सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।



