इंपीरियल फार्म हाउस में सपा का शक्ति प्रदर्शन, विश्वकर्मा समाज के बड़े जनसमूह ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता

गाजियाबाद। इंपीरियल फार्म हाउस में आयोजित भव्य जनसभा एवं सदस्यता ग्रहण समारोह में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग के नेतृत्व में विश्वकर्मा समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में समाज के प्रबुद्धजन, युवा एवं वरिष्ठ नागरिक शामिल रहे।
बताया गया कि इससे पूर्व भी अभिषेक गर्ग के नेतृत्व में विश्वकर्मा समाज का सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा एवं मुख्य वक्ता राजकुमार भाटी ने समाज को संबोधित किया था। इसी क्रम में विश्वकर्मा समाज के लोगों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों, समावेशी विचारधारा और विकासवादी सोच से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन एवं महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट ने नवागत सदस्यों को लाल पटका पहनाकर समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। सदस्यता ग्रहण समारोह के दौरान पूरा परिसर समाजवादी पार्टी के नारों से गूंज उठा।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग ने कहा कि विश्वकर्मा समाज देश के निर्माण की रीढ़ है और शिल्पकला, तकनीकी एवं औद्योगिक विकास में इस समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि समाज को राजनीतिक हिस्सेदारी, सामाजिक सम्मान और उसका उचित अधिकार दिलाना समाजवादी पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोगों का सपा से जुड़ना पार्टी के प्रति उनके विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमेशा शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकार एवं सम्मान की लड़ाई को मजबूती से उठाया है। पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों को पूरा सम्मान दिया जाएगा।
जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन एवं महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट ने कहा कि विश्वकर्मा समाज के बड़े जनसमूह के पार्टी में शामिल होने से संगठन को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा और मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह लामबंदी पार्टी संगठन को और मजबूत करेगी।
सदस्यता ग्रहण करने के बाद विश्वकर्मा समाज के प्रतिनिधियों एवं नवागत सदस्यों ने सपा की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी चुनावों में पार्टी की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में फैसल हुसैन, वीरेंद्र यादव एडवोकेट, राजन कश्यप, शाहनवाज, मनोज पंडित, नसीम खान, जाकिर अंसारी, असलम कुरैशी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, स्थानीय नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
सपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में आदित्य धीमन, राजेंद्र जांगिड़, अनिल भारद्वाज, अजय शर्मा, राकेश गुप्ता, मनवीर वाल्मीकि, हाशिम, सुल्तान, राजा रंगरेज, राजे गोयल, मनोज कुमार, राजीव कुमार, जगमोहन कुमार, यशपाल सिंह, मनुप्रकाश धीमान, विनीत, राजेंद्र, नितिन धीमान, रामप्रसाद, जुगल, ए.के. सिंह, लाल चंद यादव, मुकेश कुमार, बबलू, अश्वनी धीमान, अशोक धीमान, बबीता धीमान, प्रदीप पंचाल, रविंद्र पंचाल, ब्रह्मपाल पंचाल, रमेश पंचाल, राजेश्वर पंचाल, अनिल कुमार शर्मा, नित्यानंद वशिष्ठ, राजपाल सिंह, ऋषिपाल धीमान, अंकिता गौतम, उषा रानी, प्रेरणा पंचाल, एम.के. शर्मा, जय सिंह पंचाल, बी.एम. वाल्मीकि, कमरुद्दीन और जावेद खान सहित अन्य लोग शामिल रहे।



