अपना दल एस अध्यक्ष ओमप्रकाश तोमर ने दी 2026 की शुभकामनाएं, पंचायत चुनाव को लेकर हुई अहम बैठक

गाजियाबाद में अपना दल (एस) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश तोमर एवं विधानसभा अध्यक्ष अमित कुमार दुबे ने अपनी-अपनी कमेटी के सभी पदाधिकारियों को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

बैठक के दौरान आने वाले पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश तोमर ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जन-जन तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा का प्रचार-प्रसार करें।

उन्होंने कहा कि “आप सभी अपना दल (एस) परिवार का हिस्सा हैं। हमें कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी को मजबूत करना है और संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाना है।”

बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।

पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रियता से अपना दल (एस) पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगा और जनता के बीच अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगा।


मकर संक्रांति पर Crowd Foundation की राष्ट्रव्यापी पहल, रुपये 11 प्रतिदिन भोजन सेवा का शुभारंभ 14 जनवरी से

गाज़ियाबाद। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर Crowd Foundation Charitable Trust द्वारा देशभर में एक अनूठी सेवा पहल की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत रुपये11 प्रतिदिन भोजन सेवा 14 जनवरी 2026 से प्रारंभ की जाएगी, जिसका उद्देश्य गरीब, असहाय और ज़रूरतमंद लोगों को नियमित रूप से पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है।

Crowd Foundation

ट्रस्ट के ट्रस्टी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि “एक छोटी सी राशि किसी भूखे के लिए पूरा भोजन बन सकती है। यह दान नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।” मकर संक्रांति जैसे पवित्र पर्व पर अन्नदान को सर्वोच्च दान माना जाता है, और इसी भावना के साथ यह अभियान सेवा, संस्कार और संवेदना के संकल्प को आगे बढ़ाएगा।

यह सेवा 14 जनवरी से भारत के विभिन्न राज्यों और ज़िलों में एक साथ शुरू की जाएगी। ट्रस्ट का मानना है कि यदि आम नागरिक प्रतिदिन केवल रुपये 11 का योगदान करें, तो देश में भूख से जूझ रहे हज़ारों लोगों को सम्मानजनक भोजन उपलब्ध कराया जा सकता है। इसी उद्देश्य से ट्रस्ट ने समाज के सभी वर्गों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संस्थानों और युवाओं से इस पुण्य कार्य में सहभागी बनने की अपील की है।

सेवा प्रारंभ: 14 जनवरी 2026

पहल: रुपये11 प्रतिदिन भोजन सेवा।

क्षेत्र: संकट मोचन हनुमान मंदिर, पांडव नगर, डायमंड फ्लाईओवर के पास, गाजियाबाद उद्देश्य: गरीब एवं ज़रूरतमंदों को नियमित भोजन।

संदेश दान नहीं, यह हमारी जिम्मेदारी है।क्राउड फाउंडेशन का लक्ष्य है कि यह पहल आने वाले समय में एक राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन का रूप ले, ताकि कोई भी भूखा न सोए।

Related Articles

Back to top button