दुष्कर्म आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली: गिरफ्तार

जसवंतनगर,इटावा। बालिका से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी,जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार खारजा झाल पुल से यमुना नदी की ओर जाने वाले मार्ग पर पुलिस टीम ने आरोपी की घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की,जिसमें आरोपी घायल हो गया। मौके से अवैध तमंचा, खोखे और जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

सीओ आयुषी सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में बलरई थानाध्यक्ष आलोक कुमार,बढ़पुरा थानाध्यक्ष कृपाल सिंह समेत कई थानों का पुलिस बल मौजूद रहा।

सीओ आयुषी सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। सूचना के आधार पर घेराबंदी की गई थी। फायरिंग के बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हुआ,जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button