तेज रफ्तार पिकअप ने कार में मारी टक्कर: चालक घायल
कुरसेना के सामने देर रात हुआ हादसा, हाईवे पर यातायात हुआ प्रभावित

जसवंतनगर,इटावा। आगरा-कानपुर हाईवे पर कुरसेना गांव के सामने सोमवार देर रात लगभग 12 बजे तेज रफ्तार पिकअप लोडर ने आगे चल रही कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि पिकअप चालक घायल हो गया। घायल सोनवीर पुत्र रविंद्र सिंह निवासी शाला बदेरा, औरैया को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे के बाद दोनों वाहन हाईवे पर खड़े होने से यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने जेसीबी की मदद से वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।



