श्रद्धा के साथ मनाया गया राजीव गांधी का बलिदान दिवस

हवन-पूजन और शांति भोज के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने याद किए पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान

सुल्तानपुर।गुरुवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी का बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला कांग्रेस कार्यालय में राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता शहर स्थित राजीव गांधी पार्क पहुंचे, जहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान “राजीव गांधी अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

कार्यक्रम में हवन-पूजन और शांति भोज का भी आयोजन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक, संचार क्रांति और युवा सोच की नई दिशा दी। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी व पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र ने उनके पंचायती राज और सूचना क्रांति में योगदान को ऐतिहासिक बताया। वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी का सपना मजबूत, आधुनिक और सौहार्दपूर्ण भारत का था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button