दिल्ली पब्लिक स्कूल ने जीता स्वर्ण पदक
अंतरविद्यालयीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल का दिखा दबदबा

भरथना,इटावा। सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स,इटावा के तत्वावधान में जयोत्री अकादमी,भरथना द्वारा आयोजित अंतरविद्यालयीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जिले के 13 प्रमुख विद्यालयों के 60 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेलकर कौशल और खेलभावना का परिचय दिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सभी विद्यालयों के प्रबन्धक व प्रधानाचार्यों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। विद्यालय के निदेशक डॉ.नितिन पोरवाल,प्रधानाचार्य योगेंद्रनाथ मिश्रा ने अतिथियों एवं खिलाड़ियों का स्वागत किया।
प्रतियोगिता में सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स के अध्यक्ष एवं नारायण कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स के प्रधानाचार्य डॉ.धर्मेंद्र शर्मा,कोषाध्यक्ष एवं पुलिस मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा,सचिव एवं एमनीव विज़न स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा, सहोदया द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर एवं अवध इंटरनेशनल की प्रधानाचार्या ज्योति दुलानी के साथ होली पॉइंट अकादमी के निदेशक डा.प्रदीप चन्द्र पाण्डेय,प्रधानाचार्य मनोज मिश्रा,एस.पी. एस.जसवंतनगर की प्रधानाचार्या बरखा शर्मा,थियोसोफिकल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनूप मिश्रा तथा एस.आर.मेमोरियल के प्रधानाचार्य रॉय ब्रिजेज़, पानकुंअर सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के प्रधानाचार्य डा.कैलाश यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल के सार्थक और पार्थ विजेता रहे। सुंदिति ग्लोबल अकादमी ने रजत तथा एमनीव विज़न स्कूल ने कांस्य पदक हासिल किया। सीनियर वर्ग के फाइनल में दिल्ली पब्लिक स्कूल और सेंट मैरी इंटर कॉलेज के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। वत्सल और हर्षित के शानदार खेल के दम पर दिल्ली पब्लिक स्कूल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया,जबकि सेंट मैरी इंटर कॉलेज को रजत और नारायणा कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स को कांस्य पदक मिला। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों देवप्रताप एवं ऋषभ राठौर ने स्कोरर की व निर्णायक की भूमिका अजय, रेहान, हरीश,भानु एवं नूरी ने निभाई।



