इसौली विधानसभा में PDA की जनचौपाल में पहुंचे सपा सांसद जिला प्रभारी नीरज मौर्य
विधायक ताहिर खाॅं के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने कहा इसौली में चौथी बार लहरायेगा परचम

सुल्तानपुर। इसौली विधानसभा कुड़वार के रवनियापूरब स्थित श्रीराम मौर्य इंटर कॉलेज में रविवार को PDA पंचायत हुई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आंवला सांसद नीरज कुमार मौर्य रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में इसौली विधायक मोहम्मद ताहिर खान मौजूद रहे। संचालन विधानसभा अध्यक्ष स्वामीनाथ यादव ने किया।पंचायत में सामाजिक न्याय, समान भागीदारी और PDA की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
नेताओं ने संगठन को बूथ और गांव स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, जिला सचिव सलाहुद्दीन,सपा नेता रिजवान अहमद उर्फ पप्पू, तेजिंदर सिंह बग्गा, नफीसा खातून, ब्लॉक अध्यक्ष बल्दीराय बृजेश यादव, कुड़वार ब्लॉक अध्यक्ष डीके यादव,डाॅ० नरेंद्र बहादुर यादव,डाॅ० सुरेश यादव, रामनाथ यादव , अनिरूद्ध यादव,सनी यादव, संजय सिंह, केशवराम यादव, युवा नेता शिवा यादव,राम उजागिर,गुलाम अब्बास,तनवीर,रमेश यादव, जितेंद्र कोरी,बीडी़सी सफीर भाई ,रेहान बाबू सहित दर्जनों नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



