छात्र छात्राओं को ओपीडी में मिले प्राथमिकता

सेव अर्थ बाई प्लांट संस्था ने शुरू किया अभियान, चिकित्सकों से मिल रहा सहयोग

सुलतानपुर। छात्र छात्राएँ देश का भविष्य व राष्ट्र की धरोहर है इनका हर पल कीमती है. इसलिए उन्हें देर तक लाइन में न लगना पड़े ज़ब वे अस्पतालों की ओपीडी में है. जाएँ तो उन्हें जाँच व परामर्श में प्राथमिकता दी जाये. यह अभियान सेव अर्थ बाई प्लांट संस्था ने जिले में शुरू किया है जिसे चिकित्सकों व अस्पताल संचालकों का समर्थन मिल रहा है।

छात्र-छात्राओं को प्राथमिकता देने और के लिए पंचायत सभागार में प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए ओपी सिंह ने बताया कि चिकित्सकों ने इस पहल का स्वागत किया है। कुछ चिकित्सकों ने छात्रों के लिए फीस में छूट देने, जबकि कुछ ने ओपीडी में निःशुल्क परामर्श देने की बात कही है।

ओपी सिंह ने बताया कि निजी क्षेत्र के अस्पतालों में यह व्यवस्था लागू होने के बाद सरकारी क्षेत्र के अस्पतालों में भी छात्रों के लिए ऐसी सुविधा शुरू कराने की पहल की जाएगी। उद्देश्य है कि आर्थिक कारण किसी विद्यार्थी के इलाज में बाधा न बने और बीमारी के चलते उसकी पढ़ाई प्रभावित न हो। वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि छात्र राष्ट्र की धरोहर हैं और उन्हें स्वस्थ रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सभी को अपनी ओर से एक प्रयास करना चाहिए। उन्होंने बताया कि आईएमए से जुड़े कई चिकित्सकों ने भी छात्रों को आई कार्ड के आधार पर यह सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर आश्वस्त किया है।

उधर करीब दो दशक से ‘हर घर सहजन’ अभियान चला रहे डॉ. ओपी सिंह और उनकी टीम ने ‘पांच पांडव-पांच प्लांट’ एवं ‘सेव अर्थ बाई प्लांट’ अभियान से जुड़े सदस्यों के साथ मौजूद लोगों को सहजन के पौधे वितरित किए। ओपी सिंह ने बताया कि जिले के पांच गांवों को ‘सहजन गांव’ बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत कादीपुर तहसील के दो और जयसिंहपुर तहसील के तीन गांवों का चयन किया गया है। राणा प्रताप पीजी कॉलेज की प्राध्यापक डॉ. प्रीति प्रकाश ने कहा कि सहजन ऐसा पौधा है, जो मानव जीवन की अनेक जरूरतों को पूरा करने में सहायक है। इसी कारण इसे प्राथमिकता दी जा रही है। इस मौके पर सुरेंद्र बहादुर यादव, रवि शंकर मिश्रा, आशुतोष तिवारी, मुकेश द्विवेदी, राजेश यादव, शैलेन्द्र सिंह, स्वप्निल सिंह और मंजू सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button