आर्टिफिशियल ज्वैलरी पड़ जाती है काली; ये 3 आसान उपाय अपनाएं, सालों तक चमकेंगे गहने

Artificial Jewelry Care Tips: त्योहरों का सीजन हो या घर में कोई शादी-ब्याह का फंक्शन, महिलाओं के तैयार होने का मजा बिना खूबसूरत ज्वैलरी के अधूरा सा लगता है। हर मौके पर असली सोने या हीरे के गहने पहनना हर किसी के लिए मुमकिन नहीं होता है, इसलिए महिलाएं आर्टिफिशियल ज्वैलरी का रुख करती हैं। आजकल बाजार में मिलने वाली ये नकली ज्वैलरी दिखने में बेहद खूबसूरत और महंगी लगती हैं, लेकिन इनकी सही देखभाल न की जाए तो ये बहुत जल्दी अपनी चमक खो देती हैं।

अक्सर महिलाओं की यह शिकायत होती है कि रखे-रखे उनके नेकलेस और इयररिंग्स काले पड़ जाते हैं या फिर उनके कीमती नग और कुंदन बाहर निकलकर पूरा सेट खराब कर देते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा अक्सर होता है, तो आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे आसान और असरदार टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आपकी सस्ती से लेकर महंगी आर्टिफिशियल ज्वैलरी भी सालों-साल नई जैसी चमकती रहेगी।

हवा और नमी से बचाएं, प्लास्टिक बैग का करें इस्तेमाल

आर्टिफिशियल ज्वैलरी के खराब होने या काले पड़ने के पीछे सबसे बड़ी वजह हवा और नमी होती है। गहनों में जितनी ज्यादा हवा लगेगी, वे उतनी ही तेजी से ऑक्सीडाइज्ड होकर अपनी चमक खो देंगे। इसलिए सबसे पहला और जरूरी नियम यह है कि अपनी ज्वैलरी को नमी वाली हवा के संपर्क में आने से बचाएं। इसके लिए सबसे बेहतरीन तरीका यह है कि आप अपने गहनों को हवा से पूरी तरह सुरक्षित रखने के लिए छोटे जिप-लॉक या प्लास्टिक बैग में भरकर रखें। जब प्लास्टिक के अंदर हवा नहीं पहुंचेगी, तो गहनों के काले पड़ने और खराब होने के चांस काफी हद तक कम हो जाएंगे और वे लंबे समय तक सुरक्षित बने रहेंगे।

जादुई सिलिका जेल बैग का करें इस्तेमाल, नहीं होगी नमी

अक्सर हम नए जूते, हैंडबैग या इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते वक्त उनके डिब्बों में निकलने वाले छोटे-छोटे सिलिका जेल पाउच को बेकार समझकर कचरे के डिब्बे में फेंक देते हैं, लेकिन ये छोटे पाउच बहुत काम की चीज होते हैं। अगली बार जब भी आपको ऐसे पैकेट मिलें, उन्हें फेंके नहीं बल्कि संभालकर अपने पास रख लें। किसी एयर-टाइट प्लास्टिक बॉक्स या डिब्बे में अपनी आर्टिफिशियल ज्वैलरी को रखते समय उसके साथ सिलिका जेल का एक छोटा सा पाउच भी जरूर रख दें। यह पाउच डिब्बे के अंदर की सारी नमी को सोख लेता है और गहनों तक नमी नहीं पहुंचने देता, जिससे आपकी ज्वैलरी कभी काली नहीं पड़ती।

पुरानी टी-शर्ट फेंकने की गलती न करें! घर के काम की ये 4 चीजें बना डालें

ट्रांसपैरेंट नेलपॉलिश से चमकाएं और बचाएं अपने गहने

अगर आप चाहती हैं कि आपकी महंगी आर्टिफिशियल ज्वैलरी के कुंदन, मोती और नग अपनी जगह से बिल्कुल न हिलें और हमेशा नए जैसे चमकते रहें, तो यह कमाल का घरेलू नुस्खा आपके बहुत काम आएगा। बाजार से एक अच्छी क्वालिटी की ट्रांसपेरेंट नेलपॉलिश ले आएं और अपनी ज्वैलरी के ऊपर उसकी दो से तीन कोटिंग कर दें। यही नहीं, अगर आप रोजाना पहनने वाले अपने छोटे इयररिंग्स पर भी इस पारदर्शी नेलपॉलिश की एक परत लगा लेंगी, तो वे लंबे समय तक चलेंगे और उनकी चमक फीकी नहीं पड़ेगी। नेलपॉलिश की यह हल्की सी परत गहनों को एक मजबूत सपोर्ट देती है, जिससे उनके नग आसानी से बाहर नहीं निकलते और वे सुरक्षित रहते हैं।

Related Articles

Back to top button