पुराने फोन रखने वालों की खुली किस्मत, गूगल आपके कबाड़ फोन से करने जा रहा है यह बड़ा कारनामा

Google collects old phones: अगर आपके घर में पुराना स्मार्टफोन पड़ा है तो अब उसकी अहमियत बढ़ सकती है। गूगल एक ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है जिसमें इस्तेमाल हो चुके स्मार्टफोन को फेंकने की बजाय कंप्यूटिंग सिस्टम में बदला जाएगा। इसका मकसद कम लागत और कम प्रदूषण वाला डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है।

यह विचार सिर्फ टेक्नोलॉजी तक सीमित नहीं है। इसका सीधा असर पर्यावरण और शिक्षा जैसे क्षेत्रों पर भी पड़ सकता है।

पुराने फोन को नया काम देने की सोच

गूगल पुराने स्मार्टफोन को दोबारा बेचने या सामान्य रीसाइक्लिंग के लिए इस्तेमाल नहीं कर रहा है। कंपनी चाहती है कि इन डिवाइस से जरूरी हार्डवेयर निकाला जाए।

फोन के अंदर मौजूद प्रोसेसर, मेमोरी और स्टोरेज को अलग करके दोबारा इस्तेमाल किया जाएगा। डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी जैसे हिस्सों को हटा दिया जाएगा।

इन छोटे हार्डवेयर यूनिट्स को जोड़कर एक नया कंप्यूटिंग सिस्टम बनाया जाएगा।

तकनीक कैसे काम करेगी

इस मॉडल को “फोन क्लस्टर कंप्यूटिंग” कहा जाता है।

इन सभी मदरबोर्ड को एक साथ जोड़ दिया जाता है। फिर उन पर Linux आधारित सिस्टम चलाया जाता है। इसके बाद Kubernetes जैसे प्लेटफॉर्म की मदद से इन्हें मैनेज किया जाता है।

इस तरह कई पुराने फोन मिलकर एक छोटे डेटा सेंटर की तरह काम कर सकते हैं।

कितनी ताकतवर होगी यह प्रणाली

  • रिपोर्ट के अनुसार 25 से 50 स्मार्टफोन मिलकर एक सामान्य सर्वर जैसी क्षमता दे सकते हैं।
  • अगर हजारों डिवाइस जोड़ दिए जाएं तो एक पूरा मिनी डेटा सेंटर तैयार किया जा सकता है।
  • गूगल और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया सैन डिएगो के शोधकर्ता मिलकर लगभग 2000 पुराने Pixel फोन का क्लस्टर बनाने पर काम कर रहे हैं।

फ्रिज में ये चीज़ें सबसे जल्दी होती हैं खराब, स्वाद और सेहत दोनों पर पड़ता है बुरा असर

पर्यावरण होगा फायदा

  • इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा उद्देश्य पर्यावरण पर असर कम करना है।
  • आज कंप्यूटिंग का बड़ा हिस्सा दो कारणों से कार्बन उत्सर्जन बढ़ाता है। पहला बिजली की खपत और दूसरा नए हार्डवेयर का निर्माण।
  • हर कुछ साल में लोग फोन बदल देते हैं जबकि पुराने फोन अभी भी शक्तिशाली होते हैं। इनका दोबारा उपयोग ई-वेस्ट को कम कर सकता है।

 

Related Articles

Back to top button