‘‘नन्द घर आनन्द भयौ, जय कन्हैया लाल की‘‘

शिक्षण संस्थाओं में नन्हें छात्रों ने प्रस्तुत की झांकियां

भरथना,इटावा। ‘‘नन्द घर आनन्द भयौ, जय कन्हैया लाल की‘‘ समधुर ध्वनियों के बीच नगर की शिक्षण संस्थाओं में श्रीकृष्ण-राधा की मनमोहक वेशभूषा में सजे नन्हें-मुन्हों ने मनमोह लिया। विभिन्न धार्मिक प्रस्तुतियों के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

होली प्वाइण्ट एकेडमी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उल्लासपूर्ण वातावरण में मनायी गई। साथ ही आर्ट एण्ड क्राफ्ट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जहाँ विद्यालय को वृन्दावन की तर्ज पर आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ निदेशक डॉ0 प्रदीप चन्द्र पाण्डेय व प्रधानाचार्य मनोज मिश्रा ने किया। राधाकृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में सजे नन्हें-मुन्हों ने नृत्य के साथ फूलों की होली की मनमोहक प्रस्तुति दी।

सीनियर व जूनियर वर्ग में आयोजित उक्त प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग प्रथम स्थान सरस्वती हाउस की तनवी (कक्षा 12), द्वितीय स्थान कावेरी हाउस की शैलजा (कक्षा 10) तथा तृतीय स्थान गंगा हाउस के पीयूष शुक्ला ने प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान सरस्वती हाउस के कुंज, द्वितीय स्थान गंगा हाउस की ओजस्वी तथा तृतीय स्थान कृष्णा हाउस की नंदनी ने प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अरूण मोटवानी, रीना शर्मा, अनुराग दीक्षित, सोनू दुबे, शालिनी चौहान, शानू वर्मा, नीरजा दुबे, सलोनी पोरवाल, रिया विश्नोई, गार्गी वर्मा, दामिनी दीक्षित, अर्चना सिंह, तृप्ति पोरवाल, निधि वर्मा, श्रेया श्रीवास्तव, यशी दीक्षित आदि का विशेष सहयोग रहा।

वहीं सेंट फ्रांसिस क्रिश्चियन स्कूल में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षाेल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप यादव उपस्थित रहे। जिन्होंने राधाकृष्ण स्वरूप में सजे नन्हें-मुन्हों का पूजन किया तथा विद्यालय प्रधानाचार्य रंजन जोसेफ ने मुख्य अतिथि श्री यादव समेत पुष्पेन्द्र यादव रिंकू का स्वागत सम्मान किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दही-हांडी रहा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक निखिल कुमार, विनय यादव, दीपांशु तिवारी, अभिषेक सक्सेना, अनुज यादव, धु्रव शुक्ला, प्रतीक यादव, अनुष्का वर्मा, अंजलि यादव, अलजिया मंसूरी, पूनम, मुक्ति मसीह, स्वाति राजपूत, मानवी गुप्ता, राखी, निशा आदि का विशेष सहयोग रहा।

साथ ही संस्कृति इण्टरनेशनल स्कूल व कैम्ब्रिज मान्टेसरी में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बडे ही हर्षोल्लास व उमंगतापूर्ण माहौल में मनाया गया। बच्चों ने शिक्षकों के सहयोग से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुडी झाँकियां तैयार की तथा उनकी लीलाओं की संक्षिप्त झाँकियों की प्रस्तुति भी की। साथ ही आकर्षक वेशभूषा में नन्हें-मुन्हों द्वारा किये गये नृत्य ने लोगों का दिल जीत लिया। इस मौके पर संस्था निदेशक अंकित यादव, प्रधानाचार्य निकिता यादव, प्रियंका सिंह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। वहीं पेरामाउण्ट थियोसोफिकल स्कूल, जयोत्री एकेडमी,माँ अम्बे पब्लिक स्कूल सहित अन्य शिक्षण संस्थाओं में बडे ही धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनायी गई।

Related Articles

Back to top button