‘द ट्रेटर्स 2’ फ़िनाले: क्रिस्टल डिसूज़ा और रिडा थराना दोनों ने ट्रॉफ़ी जीती, जानें उन्हें कितनी इनामी राशि मिली

The Traitors Season 2 winner: करण जौहर के होस्ट किए गए सस्पेंस और माइंड-गेम्स से भरपूर रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ के सीज़न 2 का बहुप्रतीक्षित फिनाले 3 सितंबर को धमाकेदार अंदाज में संपन्न हुआ। इस रोमांचक सीजन में टेलीविजन स्टार क्रिस्टल डिसूज़ा और कंटेंट क्रिएटर रिडा थराना ने एक-दूसरे पर अटूट भरोसा दिखाते हुए संयुक्त रूप से विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। ट्रॉफी के साथ ही दोनों विजेताओं को ₹66 लाख की भारी-भरकम इनामी राशि मिली। शो की शुरुआत से ही दोनों ने माइंड गेम्स और रणनीतिक चालों से बाकी कंटेस्टेंट्स को पछाड़ते हुए दर्शकों को अपने बेहतरीन गेमप्ले से हैरान रखा।

क्रिस्टल के पास था अकेले जीतने का मौका, चुनी रिडा की दोस्ती

फिनाले की सबसे खास बात यह रही कि क्रिस्टल डिसूज़ा के पास गेम में अकेले ट्रॉफी जीतने का पूरा मौका था; वह चाहतीं तो अंतिम क्षणों में रिडा को बाहर का रास्ता दिखाकर पूरी प्राइज मनी अकेले ले सकती थीं। हालांकि, क्रिस्टल ने हर कदम पर रिडा का साथ दिया और जीत का ताज साझा करने का फैसला किया। इससे पहले क्रिस्टल ने रणनीतिक चाल चलते हुए मल्लिका शेरावत को फाइनल मिशन से ठीक पहले गेम में ‘मर्डर’ करके बाहर कर दिया था। इसके बाद फिनाले की जंग में केवल पांच कंटेस्टेंट्स—दिलीप ताहिल, शालिनी पासी, साहिल सलाथिया, रिडा थराना और क्रिस्टल डिसूज़ा—ही बचे थे।

ऊंटों पर गोल्ड बार्स की तलाश, प्राइज पॉट पहुंचा ₹66 लाख

मल्लिका के बाहर होते ही फाइनलिस्ट्स को अपने अंतिम मिशन का सामना करना पड़ा। इस टास्क में कंटेस्टेंट्स को ऊंटों पर बंधे बैग्स के अंदर से सोने की ईंटें (गोल्ड बार्स) ढूंढनी थीं। इस टास्क से पहले तक कुल जमा इनामी राशि ₹48.40 लाख थी। टास्क में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी ने मिलकर पॉट में ₹17.60 लाख और जोड़े, जिसके साथ ही अंतिम विजेता राशि बढ़कर पूरी ₹66 लाख हो गई।

करोड़ों का ऑफर फिर ठुकराया! मल्लिका शेरावत ने ‘बिग बॉस 20’ पर तोड़ी चुप्पी

‘सर्कल ऑफ शॉक’ में भिड़े साहिल और दिलीप, ताहिल हुए बाहर

टास्क खत्म होते ही शुरू हुआ सबसे तनावपूर्ण राउंड—’सर्कल ऑफ शॉक’। इस दौरान साहिल सलाथिया और वरिष्ठ अभिनेता दिलीप ताहिल के बीच तीखी बहस देखने को मिली। शालिनी पासी ने भी दिलीप द्वारा अन्य प्रतिभागियों पर की गई निजी टिप्पणियों पर खुलकर नाराजगी जताई। गरमा-गरमी के बीच क्रिस्टल ने रणनीतिक रूप से मोर्चा संभाला और कंटेस्टेंट्स के वोटों के आधार पर दिलीप ताहिल को शो से बाहर कर दिया गया। फिनाले के इतने नजदीक पहुंचने के बाद भी दिलीप गेम में अपनी असली पहचान साबित करने में नाकाम रहे।

Related Articles

Back to top button