तीन दिवसीय भव्य मेला-दंगल की तैयारियां शुरू

22,23,24 सितम्बर को बुढ़वा मंगल पर होंगे भव्य धार्मिक आयोजन

भरथना,इटावा। विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी बुढवा मंगल के पावन पर्व के उपलक्ष्य में श्री महावीर जी महाराज मोती मन्दिर मेला समिति भरथना के तत्वाधान में लंगूर की मठिया पर तीन दिवसीय भव्य मेला व दंगल का आयोजन आगामी 22 से 24 सितम्बर तक होगा। साथ ही 11 सितम्बर से 19 सितम्बर तक श्रीराम कथा का रसपान भी कराया जायेगा।

उक्त आशय की जानकारी श्री महावीर जी महाराज मोती मन्दिर मेला समिति भरथना के अध्यक्ष राजू यादव, मंत्री मदन कुमार, कोषाध्यक्ष अमित कुशवाहा ने संयुक्त रूप से बताया कि बुढवा मंगल के पावन अवसर पर तीन दिवसीय मेला व दंगल का आयोजन आगामी 22 से 24 सितम्बर तक लंगूर की मठिया पर होगा। जिसमें 22 सितम्बर को सुन्दरकाण्ड, संगीतमयी आरती, स्वरूप दर्शन, दंगल व 23 सितम्बर को दंगल समापन व विशाल जबाबी कीर्तन व 24 सितम्बर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

साथ ही इससे पूर्व 11 सितम्बर से 19 सितम्बर तक मन्दिर प्रांगण में ही श्रीरामकथा का आयोजन भी होगा। जिसमें बाल व्यास देवी स्वाती व प्रगति के मुखारबिन्दु से मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की कथाओं का रसपान कराया जायेगा। समिति पदाधिकारियों ने उक्त धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button