खेत में उतरी बस्ती डिपो की बस: बाल-बाल बचे यात्री

चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

जसवंतनगर,इटावा। बस्ती से मथुरा जा रही बस्ती डिपो की सरकारी बस मंगलवार को चालक को झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग से उतरकर जोनई चौकी क्षेत्र में खेतों में जा घुसी। हादसे में बस में सवार किसी यात्री के चोटिल होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार बस राष्ट्रीय राजमार्ग से मथुरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे बस सड़क से नीचे उतर गई और खेतों में पहुंच गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में बस को पीछे कराकर खेत से बाहर निकाला गया।

बस के बाहर निकलने के बाद चालक उसे लेकर अपने निर्धारित गंतव्य मथुरा के लिए रवाना हो गया। घटना में यात्रियों के सुरक्षित रहने से बड़ा हादसा टल गया।

Related Articles

Back to top button