महिला पर पड़ोसी की भैंस ने किया जानलेवा हमला

खूंखार भैंस के हमला से महिला हुई गंभीर घायल

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम साम्हों में कंडा पाथ रही एक महिला को पड़ोसी की खूंखार भैंस में हमला का शिकार बना कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया, खुखार भैंस ने महिला को दौड़ा दौड़ाकर करीब आधे घंटे तक जमीन पर रगड़ रगड़ कर हमला किया जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद परिजन इलाज के लिए घायल महिला को भरथना चिकित्सालय लेकर पहुंचे।

गम्भीर घायल महिला बंदना देवी 35 वर्ष पत्नी मुखलेश कुमार निवासी ग्राम साम्हों ने बताया कि वह अपने पशुबाड़े में गोबर के कंडे पाथ रही थी इसी बीच अचानक नामजद पड़ोसी की भैंस उग्र होकर उसके पशुबाड़े में घुस आई और उग्र भैंस ने पीछे से उसपर जानलेवा हमला बोल दिया।

घायल महिला बंदना के अनुसार भैंस के हमला से उसने स्वयं को बचाने के लिए दौड़ लगाई लेकिन उग्र भैंस ने उसे दौड़ा दौड़ाकर जमीन पर पटक लिया और जमीन पर रगड़ रगड़ कर कर हमला किया इस बीच भैंस स्वामी भैंस के हमला को देखता रहा।

घटना की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच पड़ताल करते हुए घायल महिला का इलाज शुरू करा दिया है।

Related Articles

Back to top button