पुरानी पेंशन बहाल करो-बुढ़ापे को सुरक्षित करो– अटेवा पुरानी पेंशन बचाओ मंच
अटेवा पुरानी पेंशन बचाओ मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा

सुल्तानपुर। अटेवा सुल्तानपुर के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह गौरा के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों के लिए अन्यायपूर्ण TET की अनिवार्यता के विरोध में शुक्रवार को आयोजित तिरंगा यात्रा में जनपद के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
तिरंगा यात्रा की शुरुआत तिकोनिया पार्क से शुरू होकर डाकखाना और जिला अस्पताल, आजाद पार्क से होते हुए कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने के साथ समाप्त हुई। जिसमें सैकड़ो अध्यापकों के साथ-साथ अन्य विभागों के कर्मचारी और पदाधिकारी सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर शिक्षक संघ,सीनियर बेसिक शिक्षक संघ,माध्यमिक शिक्षक संघ, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग,ग्राम पंचायत/ग्राम विकास अधिकारी,पंचायत सफाई कर्मचारी संघ,शिक्षा मित्र संघ,अनुदेशक संघ,कृषि विभाग, जल निगम,सिंचाई विभाग,समायोजित शिक्षा मित्र संघ,टी एस सी टी संघ, बिशिष्ट बी टी सी संघ,महिला शिक्षक संघ, माध्यममिक एकजुट शिक्षक संघ, पशु पालन विभाग, विकास भवन संघ,लेखपाल संघ,शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ सुल्तानपुर के जनपदीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में शिक्षक कर्मचारी साथियों ने पहुंचकर अपना समर्थन एवं सहभागिता दर्ज कराई।तिरंगा यात्रा में हाथों में राष्ट्रीय ध्वज और अपने अधिकारों के प्रति दृढ़ संकल्प के साथ शिक्षक एवं कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को जोरदार ढंग से उठाया।
वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन केवल आर्थिक विषय नहीं, बल्कि कर्मचारियों एवं शिक्षकों के बुढ़ापे की सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण अधिकार है।
इस अवसर पर सेवारत शिक्षकों के लिए TET की अनिवार्यता के मुद्दे पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे शिक्षकों के हितों और सेवा-सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके साथ न्याय किया जाना आवश्यक है।
तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन के लिए अटेवा जिलाध्यक्ष अशोक सिंह गौरा महामंत्री मो0 हसीब,वरिस्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार मौर्य,मीडिया प्रभारी मनोज प्रभाकर सिंह,कोषाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा,प्रवक्ता मनोज दूबे आई टी सेल प्रभारी चन्द्रपाल राजभर,सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग श्रीवास्तव, महिला मोर्चा संयोजिका गरिमा चौरसिया सहित सभी पदाधिकारियों, शिक्षक-कर्मचारी संगठनों तथा प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। संघ ने कहा कि शिक्षक एवं कर्मचारी समुदाय अपने अधिकारों, सम्मान और भविष्य की सुरक्षा के लिए पूरी एकजुटता के साथ लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण संघर्ष जारी रखेगा।
कार्यक्रम ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि जब शिक्षक और कर्मचारी एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आगे बढ़ते हैं, तो उनकी आवाज को अनसुना नहीं किया जा सकता। इस अवसर पर पुरानी पेंशन बहाल करो — बुढ़ापे को सुरक्षित करो!
शिक्षक हितों पर अन्याय बंद करो!शिक्षक-कर्मचारी एकता जिंदाबाद! नारे लगाए गए। कार्यक्रम में अटेवा जिला पदाधिकारी मोहम्मद हसीब, विवेकानंद मिश्रा, सुरेंद्र मौर्या, मनोज प्रभाकर सिंह, चंद्रपाल राजभर अनुराग श्रीवास्तव इत्यादि की भूमिका प्रमुख रही, साथ ही संतोष प्रतापगढ़ी, दिनेश उपाध्याय, रणवीर सिंह, रणधीर सिंह, सनत सिंह,राम आशीष मौर्य, अवनींद्र सिंह, सुभाष यादव, अशोक सिंह, अरविन्द सिंह, राजेश पांडेय, वैभव सिंह, लक्ष्मण स्वरूप श्रीवास्तव, ओम प्रकाश गौड़, राज प्रताप सिंह, देवेंद्र त्रिपाठी, कलहु पाल, राज बहादुर पाठक, सौरभ राजभर, अरुण सिंह, राम जीत, दीपेंद्र सिंह, राजेश नंदन सिंह अरविंद सिंह शोभनाथ सिंह विकास सिंह देशराज शिवकुमार उपेंद्र सिंह रमेश तिवारी वकील अहमद कामेश्वर गौड बृजेंद्र सिंह प्रदीप यादव मनोज सिंह अरुण वर्मा वैभव भटनागर रमेश मिश्रा फिरोज़ अहमद मेवालाल प्रजापति अयूब अंसारी रामचंद्र राजभर अजीत सिंह गायत्री सिंह गरिमा चौरसिया और हजारों शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।



