श्रीलंका के सामने भारत का ‘विशाल’ पहाड़! क्या 10 विकेट झटककर मानव सुथार बन गए टीम इंडिया के नए हीरो?

Galle Test match result 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने गाले में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में मेजबान श्रीलंका को 165 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी है। इस शानदार जीत के साथ ही भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम द्वारा दिए गए 372 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम अपनी दूसरी पारी में 206 रनों पर ही ढेर हो गई। शानदार बल्लेबाजी करने वाले देवदत्त पडिक्कल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

पडिक्कल और मानव सुथार का शानदार प्रदर्शन

भारत की इस रोमांचक जीत में युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल और फिरकी गेंदबाज मानव सुथार ने नायक की भूमिका निभाई। पडिक्कल ने मैच की दोनों पारियों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 211 रन बनाए, जिसमें पहली पारी के शानदार 167 रन और दूसरी पारी के 44 रन शामिल रहे। वहीं, गेंदबाजी में मानव सुथार ने कहर बरपाते हुए पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 6 विकेट झटके, यानी पूरे मैच में कुल 10 श्रीलंकाई बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे जिसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रनों पर सिमट गई थी।

पांचवें दिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों का संघर्ष और अंत

मैच के पांचवें दिन श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी 84 रनों पर 4 विकेट से आगे बढ़ाई। कप्तान धनंजय डी सिल्वा (59 रन) और सोनल दिनुषा (84 रन) ने संभलकर खेलते हुए अर्धशतक जड़े और टीम को उबारने की कोशिश की, लेकिन रविंद्र जडेजा और मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के आगे पूरी श्रीलंकाई टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सस्ते में आउट हुए यशस्वी, रहाणे और कैफ ने बताया कहां हुई चूक

श्रीलंका का निचला क्रम टिक नहीं सका और पूरी टीम 206 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 66 रनों का योगदान दिया था। सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मुकाबला आगामी 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button