वीरसपूतों की बलिदानी भुलाई नहीं जाएगी: चेयरमैन

भरथना,इटावा। राष्ट्र के वीरसपूतों की बलिदानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके द्वारा देशहित में किये गये कार्य सदैव प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणादायी हैं।
उक्त बात मंगलवार को कस्बा के मुहल्ला बालूगंज स्थित शहीद पार्क पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की पुण्यतिथि पर भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू ने कही। उन्होंने कहा कि आज हमें जो भी स्वतंत्रता व अधिकार प्राप्त है, वह इन्हीं बलिदानियों की शहादत का परिणाम है। इससे पहले चैयरमेन श्री यादव ने परिषद के पदाधिकारियों व समाजसेवियों के साथ नेताजी सहित पार्क में स्थापित चन्द्रशेखर आजाद व शहीद ए आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और वन्देमातरम गायन किया गया। साथ ही अन्य वक्ताओं ने भी राष्ट्र के क्रान्तिकारी नेताजी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थितजनों को रूबरू कराया। इस मौके पर राजेन्द्र चौधरी, श्रीभगवान पोरवाल, देवेन्द्र पोरवाल कल्लू, अनिल कुमार श्रीवास्तव, विष्णु भदौरिया,संजय माधवानी,राजेश यादव पण्डा,प्रताप वर्मा,मनोज दीक्षित,शेखर सिंह राठौर,सुशान्त उपाध्याय, भानु वर्मा,अशोक गुप्ता, रामप्रकाश पाल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।



