अखिलेश यादव ने किसानों की समस्याओं पर सरकार को घेरा, पूछा बड़ा सवाल
अखिलेश यादव ने सैफई में भाजपा और योगी सरकार पर तीखा हमला बोला।

पूर्व सीएम एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को अपने गृह नगर सैफई में केंद्र और राज्य सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने जीएसटी स्लैब में बदलाव को लेकर सवाल उठाया और कहा कि जब जीएसटी लागू किया गया था, तो यह दावा किया गया था कि इससे व्यापार में सुधार होगा, लेकिन अब भाजपा सरकार गरीबों को राहत देने के नाम पर बदलाव कर रही है। उन्होंने पूछा कि अगर अब गरीबों को फायदा मिलेगा तो पहले किसे फायदा हो रहा था?
सपा मुखिया ने कहा कि एक साल में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को जनता का बदलाव लाने वाला जनादेश मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि जब भाजपा सरकार जाएगी, तब ही आरक्षण, संविधान और गरीबों का सम्मान सुरक्षित रहेगा। साथ ही रोजगार और इलाज की सुविधाएं भी मिलेंगी।
ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव ने दिए संकेत, जानें कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेगी
चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ को लेकर अखिलेश ने व्यंग्य करते हुए कहा कि उन्हें अब आउटसोर्स किया जाना चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने इकाना स्टेडियम के बारे में कहा कि भाजपा सरकार ने इसे चालू नहीं किया, वही ये समाजवादी सरकार द्वारा बनाया गया था।
किसानों के मुद्दे पर क्या बोले अखिलेश
किसानों के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कहा कि डीएपी खाद की कमी के कारण किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है। इसके अलावा उन्होंने बाढ़ के कारण हुए नुकसान की भरपाई न होने और महंगी कीटनाशक दवाइयों की समस्या को भी उठाया।
अखिलेश ने अमेरिकी टैरिफ पर भी कटाक्ष किया और कहा कि ये भारतीय एक्सपोर्ट सेक्टर को नुकसान पहुँचा रहा है, खासकर भदोही, मुरादाबाद और मेरठ के उद्योगों को।



