हरिद्वार घूमने गए युवक की अचानक बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत

महराजगंज, रायबरेली। हरिद्वार घूमने गए युवक की अचानक तबियत खराब होने पर उसे दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी गुरुवार की देर रात मौत हो गई।

युवक की मौत की सूचना पर गांव में मातम छाया हुआ है। परिजन मृतक के शव को लेकर गांव के लिए निकले हैं, समाचार लिखे जाने तक युवक का शव गांव नहीं पहुंचा था।

कोतवाली क्षेत्र के पूरे गयाबक्स मजरे पोखरनी गांव निवासी परवेश मौर्या 26 वर्ष पुत्र रामेश्वर एक सप्ताह पूर्व हरिद्वार घूमने गए थे, जहां तबियत खराब होने पर वह हरिद्वार से दिल्ली पिता के पास चला गया।

जहां युवक के पिता ने उसे बुधवार को दिल्ली के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। गुरुवार की देर रात युवक की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है एवं गांव में मातम छाया हुआ है।

Related Articles

Back to top button