करणी सेना का 7वां स्थापना दिवस समारोह भव्य रूप से संपन्न, संगठन की एकता और सामाजिक सरोकारों पर जोर

गाज़ियाबाद। करणी सेना के 7वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समापन समारोह शहर में भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समाज के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू के मार्गदर्शन और आशीर्वचन प्राप्त हुए। प्रदेश अध्यक्ष आशीष सिंह राजा, जिला अध्यक्ष गौरव शर्मा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप सिंघल, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेक रामकुमार तोमर, संगठन महामंत्री निशित रावल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मोहित राज, दिनेश शर्मा, महानगर व्यापार अध्यक्ष विवेक गर्ग, सोशल मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह खाती और मीडिया प्रभारी शुभम तोमर सहित कई पदाधिकारी मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीना चौहान ने किया।

इस अवसर पर शिखा चौहान, जिला अध्यक्ष नीता शर्मा एवं उनकी टीम के साथ अलीगढ़, हरियाणा, समस्त उत्तर प्रदेश और अन्य प्रदेशों से आई टीमों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान संगठन की अब तक की उपलब्धियों, आगामी योजनाओं और सामाजिक दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने संगठन की एकता, अनुशासन और समाजहित में निरंतर कार्य करने के संकल्प को दोहराया।

समारोह की विशेष आकर्षण सुविख्यात कवि मोहित शौर्ये रहे, जिन्होंने अपनी ओजपूर्ण कविताओं से सभागार में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक चेतना का संचार किया। उनकी प्रस्तुति को उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button