अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से युवक घायल, हालत गंभीर

महराजगंज, रायबरेली। महराजगंज हैदरगढ़ मार्ग पर लोक सेवा अस्पताल के नजदीक मंगलवार की देर रात 10:40 बजे के करीब एक रेवडी दुकानदार को तेज एवं अनियंत्रित गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।दुर्घटना में दुकानदार को गंभीर चोटे आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जहां संबंधित ट्रक को कब्जे में ले लिया है वहीं घायल को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।जिला अस्पताल में भी घायल की हालत में सुधार ना होने पर उसे एम्स रायबरेली रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
कोतवाली क्षेत्र के पूरे बाबू जी मजरे पाली गांव निवासी रेवड़ी दुकानदार अरविंद कुमार 28 वर्ष पुत्र छोटेलाल कस्बे में प्रतिदिन ठेलिया पर दुकान लगाकर परिवार का जीविकोपार्जन करते है।मंगलवार देर रात 10:40 बजे के करीब वह पैदल घर जा रहे थे,जैसे ही वह लोक सेवा अस्पताल के नजदीक पहुंचे,तेज व अनियंत्रित गति से पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
दुर्घटना में दुकानदार का एक हाथ गम्भीर रूप से फ्रैक्चर होने के साथ ही उसके शरीर के अन्य भागों में भी गंभीर चोटें आई।ट्रक चालक घटना को अंजाम देकर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।भुक्तभोगी अरविंद सिंह के पिता छोटेलाल ने पुलिस को संबंधित ट्रक एवं उसके अज्ञात चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
कोतवाल जगदीश यादव ने बताया तहरीर मिली है।मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।



