ईरान से आई ऐसी खबर कि उड़ गई ट्रंप की नींद, नहीं कर पा रहे हैं यकीन

Mojtaba Khamenei health update: ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ने मोजतबा खामेनेई की सेहत और उनके गायब होने को लेकर दुनिया भर में चल रही अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘मेहर न्यूज़’ ने मोजतबा खामेनेई का एक नया वीडियो जारी किया है, जिसमें वे पूरी तरह स्वस्थ और अच्छे मूड में दिख रहे हैं। ये देखकर ट्रंप और इज़राइली पीएम को टेंशन बढ़ गई है।

इससे पहले इज़राइली और पश्चिमी मीडिया ने दावा किया था कि उनकी हालत गंभीर है। माना जा रहा है कि ईरानी प्रशासन ने इन अफ़वाहों और दावों को गलत साबित करने के लिए ही यह वीडियो जारी किया है।

वीडियो में क्या है?

जारी किए गए वीडियो में मोजतबा खामेनेई एक गद्दे पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। वे अपने सामने बैठे लोगों से आम बातचीत करते हुए दिख रहे हैं और पूरी तरह स्वस्थ और फिट लग रहे हैं। वीडियो किस तारीख या समय पर रिकॉर्ड किया गया था, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इज़राइली मीडिया ने क्या दावे किए थे?

शुक्रवार को इज़राइली मीडिया में मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर चौंकाने वाले दावे सामने आए। ईरानी प्रशासन के करीबी सूत्रों का हवाला देते हुए, इज़राइल के ‘चैनल 14’ और ‘द जेरूसलम पोस्ट’ ने खबर दी थी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर है। एक सूत्र का हवाला देते हुए, ‘द जेरूसलम पोस्ट’ ने तो यहाँ तक दावा किया कि “अगर जल्द ही उनके निधन की खबर आती है, तो हैरानी नहीं होगी।”

…तो, क्या होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी-इजरायली जहाजों की ‘नो-एंट्री’ होगी, ईरान का मास्टरप्लान तैयार

राष्ट्रपति पेज़ेशकियन और विदेशी मीडिया के दावे

सरकारी टेलीविज़न पर हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने माना कि मौजूदा हालात में मोजतबा खामेनेई से सीधा संपर्क करना “बेहद मुश्किल” हो गया है। हालाँकि, उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी मौजूदगी देश की सबसे बड़ी ताकत है। विदेशी मीडिया और सऊदी अरब के चैनल ‘अल-हदाथ’ ने तो यह भी दावा किया था कि खामेनेई अभी ईरान में मौजूद नहीं हैं। इन हालात के बीच, ईरान ने दुनिया को यह संदेश देने के लिए यह वीडियो जारी किया है कि मोजतबा खामेनेई सुरक्षित हैं और उनकी सेहत अच्छी है।

Related Articles

Back to top button