दतिया उपचुनाव: जीत पर झूमे कांग्रेसी

पार्टी नेता-पदाधिकारी समर्थकों ने मिठाई बांटकर मनाया जश्न

जसवंतनगर,इटावा। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की छह हजार से अधिक मतों से जीत के बाद जसवंतनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। हाईवे चौराहे पर जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और जीत को कांग्रेस की नीतियों व जनता के विश्वास की जीत बताया।

जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि दतिया की जनता ने अहंकार और जनविरोधी नीतियों को नकारते हुए कांग्रेस के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम आने वाले समय में देश और प्रदेश की राजनीति के लिए सकारात्मक संकेत है। साथ ही उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल भी इससे मजबूत होगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लगातार उठाती रही है और जनता का भरोसा पार्टी के प्रति लगातार बढ़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने जीत पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान कांग्रेस नेता प्रदीप दुबे,सतीश नागर, अमन तिवारी,राहुल दीक्षित और ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धनाथ यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button