सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुआ विशेष कैम्प का आयोजन

ऊँचाहार, रायबरेली। शुक्रवार को प्रदेश सरकार के 9 साल पूरे होने पर आयोजित 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें डेढ़ दर्जन से अधिक विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक ने कार्यक्रम की शुरुआत की, इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

शुक्रवार को अरखा गाँव में आयोजित कार्यक्रम के तहत विशेष कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य, आपूर्ति, विकास, विधुत, श्रम, आजीविका मिशन, लघु सिंचाई, समाज कल्याण, दिव्यांग कल्याण, बाल विकास पुष्टाहार समेत डेढ़ दर्जन से अधिक विभागों द्वारा कैम्प लगाकर लोगों को लाभान्वित किया गया, कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय का स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान नारी शक्ति वेलफेयर फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू सिंह ने विधायक को रामदरबार का चित्र भेंटकर उनका अभिवादन किया। विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि केंद्र की सरकार बिना किसी भेदभाव के 90 फीसदी लोगों को निशुल्क राशन व किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देने का काम कर रही है।

इस दौरान विधायक ने पूर्व विधायक की भी चुटकी ली कहा कि जिस अरखा गाँव की जनता को एक दिन और एक रात बिजली मिलती थी, उसी गाँव में विधायक जनरेटर चलाकर चैन की नींद सोते थे।

इस दौरान आपूर्ति विभाग से 10 लाभार्थियों को राशन कार्ड ,स्वास्थ्य विभाग से 10 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, पंचायती राज विभाग से 5 लाभार्थियों को शौचालय प्रमाण पत्र, विकास विभाग से 6 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना का प्रमाण पत्र,एनआरएलएम विभाग से 4 लाभार्थियों को 6 लाख का ऋण स्वीकृत प्रमाण पत्र,क्षय रोग विभाग से 5 टीबी मरीजों को पोषण किट तथा दिव्यांग कल्याण योजना विभाग से 21 लाभार्थियों को ट्राई साइकल व व्हील चेयर का वितरण किया गया।इसके अलावा कार्यक्रम में मौजूद हजारों महिलाओं को साड़ी बांटी गई।

कार्यक्रम को आयोजक व वरिष्ठ बीजेपी नेता जितेंद्र बहादुर सिंह ,बीजेपी नेता अभिलाष चन्द्र कौशल, मण्डल अध्यक्ष पवन सिंह, ओमप्रकाश साहू आदि ने सम्बोधित किया। इस मौके पर पीडी सतीश चंद्र मिश्रा, अधिशासी अभियंता उमेश कुमार, बीडीओ सुनील कुमार सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ,एडीओ कॉपरेटिव रमेश कुमार,के अलावा आशीष तिवारी, आशीष पांडेय,अजय गुप्ता, अशोक कुमार, विनय शुक्ल बाबा, राजू सिंह, बुल्ले तिवारी, मो शमशाद, अनिल पांडेय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button