सुल्तानपुर व्यू को मिला उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े क्रिएटर्स मंच पर आमंत्रण

सुल्तानपुर। जिले के लोकप्रिय डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म सुल्तानपुर व्यू को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। वर्षों से सुल्तानपुर की संस्कृति, इतिहास, धार्मिक स्थलों और सकारात्मक खबरों को डिजिटल माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाने वाले सुल्तानपुर व्यू को नोएडा में आयोजित “यूपी स्टेट क्रिएटर्स अवॉर्ड 2026” में शामिल होने के लिए आधिकारिक आमंत्रण प्राप्त हुआ है।

यह प्रतिष्ठित आयोजन नमस्कार फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से सैकड़ों कंटेंट क्रिएटर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कई विशिष्ट मुख्य अतिथि एक मंच पर एकत्र होंगे। इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभाशाली क्रिएटर्स को सम्मानित करना, उन्हें नई पहचान देना और आपसी सीख व सहयोग का अवसर प्रदान करना है।

सुल्तानपुर व्यू के संस्थापक सचिन पुजारी ने इस आमंत्रण को पूरे सुल्तानपुर के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनकी मेहनत का नहीं, बल्कि उन हजारों लोगों के विश्वास और प्यार का परिणाम है, जिन्होंने हमेशा सुल्तानपुर व्यू का साथ दिया।

उन्होंने नमस्कार फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेशभर के क्रिएटर्स को एक मंच पर लाकर सम्मानित करने की यह पहल वास्तव में प्रेरणादायक है और डिजिटल क्रिएटर्स के लिए नए अवसरों के द्वार खोलने का काम करेगी।सुल्तानपुर व्यू ने अपने सभी दर्शकों से अपील की है कि वे अपना स्नेह, आशीर्वाद और समर्थन इसी तरह बनाए रखें, ताकि सुल्तानपुर की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती से स्थापित की जा सके।

Related Articles

Back to top button