अवैध शराब विक्रेता गिरफ्तार, शराब के 18 अवैध क्वार्टर बरामद

जसवंतनगर,इटावा। बलरई थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक इंटर कॉलेज के पास से एक युवक को 18 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक शिवपूजन सिंह व कांस्टेबल अजय कुमार ने घेराबंदी कर आरोपी विकास उर्फ विक्की निवासी सिरहौल को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 180-180 मिली के 18 क्वार्टर एप्पल ब्रांड देसी शराब बरामद हुई। वैध लाइसेंस न दिखा पाने पर आरोपी ने पूछताछ में राहगीरों को शराब बेचकर परिवार का भरण-पोषण करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

Related Articles

Back to top button