किसानों की समस्या का संगठन कराएगा निस्तारण: बृजेन्द्र

बृजेन्द्र कुमार बने भरथना तहसील अध्यक्ष

भरथना,इटावा। भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.अनिल तालान की संस्तुति पर संगठन के जिलाध्यक्ष संजेश कुमार ने भरथना तहसील क्षेत्र के ग्राम सिरकौरा निवासी बृजेन्द्र कुमार को नियुक्ति पत्र सौंपकर भरथना तहसील का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

जिलाध्यक्ष संजेश कुमार ने नवनियुक्त भरथना तहसील अध्यक्ष बृजेन्द्र कुमार से अपेक्षा की है कि वे समय रहते तहसील क्षेत्र की पूरी कार्यकारणी का गठन कर कार्यालय को प्रेषित करेंगे और क्षेत्र में संगठन को मजबूती से खड़ा करके किसानों की हर समस्या की संगठन के माध्यम से निस्तारण कराएंगे।

नियुक्ति के मौके पर नव नियुक्त भरथना तहसील अध्यक्ष बृजेन्द्र कुमार ने संगठन के नेताओं को आश्वस्त करते हुए कहा है कि वे संगठन के माध्यम से किसानों की प्रत्येक समस्याओं का प्रशासनिक अधिकारियों से निस्तारण कराएंगे।

बृजेन्द्र कुमार की संगठन में भरथना तहसील अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति को लेकर क्षेत्र के कृषक रामगोपाल, अशोक कुमार,कन्हैया, सीटू यादव,ओम यादव, बीटू यादव,बृजेश यादव, इसरार अली,केशव यादव सहित दर्जनों किसानों ने स्वागत सम्मान किया है।

Related Articles

Back to top button