पार्टी अध्यक्ष की गिरफ्तारी से सपाइयों का गुस्सा फूटा: धरने पर बैठे नेता

भरथना,इटावा। दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान बीते दिन मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित केई नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर सपा नेता और पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित प्रदेश भर के साथ इटावा जनपद व आस पास के इलाकों में समर्थकों का शासन-प्रशासन के विरुद्ध आक्रोशित फूट पड़ा।
जिसको लेकर भरथना क्षेत्र के सपाई इटावा कन्नौज हाइवे राष्ट्रीय राजमार्ग-91ए पर धरने पर बैठ गये और केन्द्र-प्रदेश सरकार की कार्यशैली के विरूद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफा व सपा मुखिया की रिहाई की माँग करने लगे। जिसके चलते कुछ देर यातायात भी प्रभावित रहा। हालांकि अपने नेता की रिहाई की सूचना मिलने पर रात्रि करीब 10 बजे सपा नेता- पदाधिकारियों का धरना प्रदर्शन स्वतः ही समाप्त हो गया।
दिल्ली में बीते दिनों से चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान मंगलवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तार कर लिया था। जिसकी सूचना मिलने पर प्रदेश भर के साथ इटावा जनपद सहित स्थानीय समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व नेताओं में भारी आक्रोश हो गया। जिसके चलते मंगलवार की रात्रि करीब साढे आठ बजे भरथना कस्बा अन्तर्गत इटावा कन्नौज हाईवे पर मोहल्ला जवाहर रोड चौराहा वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा के नीचे सपा विधायक प्रदीप यादव के नेतृत्व में पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू,पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव बण्टी आदि सपा नेता व पदाधिकारी कार्यकर्ता समर्थक धरने पर बैठ गये।
इस दौरान सपाईयों ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की कार्यशैली के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की तथा जनविरोधी सरकार बताते हुए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा की माँग के साथ अपने नेता अखिलेश यादव की रिहाई के नारे लगाने लगे। इस मौके पर विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार हिटलरशाही ढंग से अपना तानाशाह रवैया अपना रही हैै।
छात्रों के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड करने वाली सरकार की वह कडे शब्दों में निन्दा करते हैं।
सपा समर्थकों के धरना प्रदर्शन की जानकारी होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया,जिसपर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीचन्द्र,उपजिलाधिकारी काव्या सी.तहसीलदार दिलीप कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी रामदवन मौर्य,कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह,कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज तनमय चौधरी भरी संख्या में पुलिस बल के साथ धरना स्थल पर पहुँच गये। इस दौरान करीब डेढ घण्टे तक उक्त मार्ग का यातायात तरह प्रभावित रहा। हालांकि अपने नेता सपा मुखिया की रिहाई की सूचना मिलने पर रात्रि करीब 10 बजे सपाईयों का धरना प्रदर्शन स्वतः ही समाप्त हो गया। धरना प्रदर्शन के दौरान सपा नगर अध्यक्ष राजीव तिवारी, प्रताप वर्मा,सार्थक यादव छोटू, राजेश यादव पण्डा, श्रीनवेश यादव,सभासद निहालुद्दीन,शिवा यादव, पम्मी यादव,उमेश यादव, पवन यादव,सुनील यादव,नीरज यादव, मोहित यादव,टिंकू यादव, रजत कठेरिया,संजय यादव सहित सैकडोें सपा समर्थकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।



