बारिश में गिरी कच्चे घर की छत: हादसा टला

परिवार का हजारों का नुकसान

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से क्षेत्र के ग्राम भावलपुर में शुक्रवार देर रात एक कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर ढह गई। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य और छोटे बच्चे कुछ दूरी पर सो रहे थे,जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।जानकारी के अनुसार ग्राम भावलपुर निवासी कमलेश कुमार पुत्र छंगेलाल के कच्चे मकान की छत लगातार बारिश के कारण कमजोर होकर देर रात अचानक गिर गई। छत गिरने से कमरे में रखी साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई इसके अलावा अनाज,बिस्तर, कपड़े समेत अन्य घरेलू सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।पीड़ित परिवार ने लगभग 50 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है। घटना के बाद परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।पीड़ित ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button