1.2 की रेटिंग के साथ आलिया भट्ट के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप बनी थी ये फिल्म

Alia Bhatt Flop Movies: आलिया भट्ट इन दिनों अपनी नई मूवी एल्फा को लेकर निरंतर चर्चा में हैं। 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। कई फिल्म समीक्षकों ने इसे यशराज प्रोडक्शन की अब तक की सबसे कमजोर स्पाई थ्रिलर फिल्मों में गिना है। इसी बीच सोशल मीडिया पर आलिया की पुरानी फिल्मों की भी चर्चा तेज हो गई है। खास तौर पर उनकी उस मूवी का नाम सामने आ रहा है जिसे IMDb पर उनके करियर की सबसे कम रेटिंग मिली थी।

ये है सबसे कम रेटिंग पाने वाली फिल्म

अदाकारा आलिया भट्ट के 14 वर्षीय फिल्मी करियर में सड़क 2 सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली फिल्म मानी जाती है। इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता महेश भट्ट ने किया था। महेश भट्ट करीब 20 बरस बाद निर्देशन की दुनिया में लौटे थे। मूवी में आलिया के साथ संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर भी नजर आए थे।

यह फिल्म 1991 में आई सुपरहिट फिल्म सड़क की रीमेक थी। कोरोना महामारी के कारण इसे सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया जा सका। पहले 12 अगस्त 2020 को इसका ट्रेलर और फिल्म यूट्यूब पर आई। बाद में 28 अगस्त 2020 को इसे जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया। IMDb पर फिल्म को सिर्फ 1.2 रेटिंग मिली जो आज भी आलिया भट्ट की फिल्मों में सबसे कम मानी जाती है।

रिलीज से पहले ही शुरू हो गया था विरोध

मूवी सड़क 2 ऐसे समय रिलीज हुई जब बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस चरम पर थी। विकिपीडिया के अनुसार फिल्म रिलीज होने से करीब दो महीने पहले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ था। इसके बाद इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद के विरुद्ध लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आया।

20 मिनट लंबा गाना, बॉलीवुड के इस ट्रैक ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

इस माहौल का असर सड़क 2 पर भी देखने को मिला। फिल्म के ट्रेलर और टीजर को यूट्यूब पर बड़ी संख्या में डिसलाइक किया गया। सोशल मीडिया पर भी इसका लगातार विरोध हुआ। माना जाता है कि इसी वजह से फिल्म की लोकप्रियता और दर्शकों की संख्या पर भी असर पड़ा। यही कारण है कि यह आज भी आलिया भट्ट के करियर की सबसे कम रेटिंग वाली फिल्म के रूप में याद की जाती है।

Related Articles

Back to top button