जन्म दिवस: अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
अखिलेश यादव के जन्म दिवस पर लाल गमछामयी में रंगा हर बदन

जसवंतनगर,इटावा। बुधवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के जन्म दिवस पर यहाँ सुबह से ही सपा कार्यकर्ता उत्साह से लवरेज दिखे। अलग-अलग स्थानो पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उनकी लंबी उम्र की दुआओं के साथ आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को क्षेत्रीय विधायक और सपा सुप्रीमो के चाचा शिवपाल सिंह यादव के आह्वान पर मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।
सपा कार्यालय पर नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता के संयोजन में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में केक काटकर उनके स्वास्थ्य और ऊर्जावान रहने की कामना कर आगामी विधानसभा चुनाव में सपा सुप्रीमो को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने कहा कि जनता को धोखा देकर सत्ता में आई भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार भ्रष्टाचार रूपी वह बट वृक्ष है जो देश की जड़ों को खोखला कर रही है।
विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र गौर ने कहा कि सभी लोगों को इकट्ठा होकर भाजपा सरकार को आगामी चुनाव में हटाना है अगर इस चुनाव में भाजपा को नहीं हटा पाए तो यह आखिरी चुनाव होगा। इसी तरह रेलमंडी स्थित एक मैरिज होम में सपा नेता सेक्टर प्रभारी सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में केक काटा गया फिर नगर के सभी दुकानदारों ठेले खोमचो वालों और निर्धन लोगों को नगर भ्रमणकर लाल गमछा पहनाकर जन्मदिवस पर सम्मानितकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव के संदेश को पहुंचाया।
लाल गमछा पहने हुए लोगों से नगर की सड़क लाल गमछामयी में हो गई। साथ ही सुभाष गुप्ता ने अपनी टीम के साथ विशेष दिन की यादगार के लिए आधा सैकड़ा पौधों का वृक्षारोपण भी किया। अस्पताल में मरीजों को फल वितरण भी किए गए। शुभकामनाओं के साथ शाम तक कार्यक्रम चले।इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि हाजी शमीम खान,नगर महासचिव राशिद सिद्दीकी,आलोक गांगलस,सुनील यादव, एडवोकेट ऋषभ यादव, सौरभ यादव,पिंकी यादव, जहीर खान,बिल्लू यादव गोपाल गुप्ता समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।



